मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बाबूलाल ने CM को पत्र लिखा, गुमला धान खरीद घोटाले में एफआईआर की मांग

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर गुमला जिले में धान खरीद में हुई अनियमितताओं की जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बाबूलाल ने दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी अपील की है। पत्र में बताया गया है कि पिछले वर्ष गुमला में धान खरीद में भारी अनियमितता हुई। जिला आपूर्ति पदाधिकारी, लैम्पस सचिव और कंप्यूटर ऑपरेटर सोनू कुमार वर्मा की मिलीभगत से बिचौलियों को लाभ पहुंचाया गया। इस घोटाले में वास्तविक किसानों को फायदा नहीं मिला, जबकि प्रति क्विंटल 600-700 रुपए का गबन हुआ। जांच कमेटी ने दोषियों पर कार्रवाई की अनुशंसा की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

यह भी पढ़ें :बिहार सरकार ने मंजूरी दी ‘सात निश्चय-3’ योजना, अगले पांच वर्षों में राज्य के विकास के बड़े लक्ष्य

बाबूलाल की मांग

बाबूलाल ने पत्र में कहा है दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया जाए। पूरे राज्य में धान खरीद में पारदर्शिता और निगरानी बढ़ाई जाए। वास्तविक किसानों को लाभ सुनिश्चित किया जाए, और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी साजिश शीर्षस्थ पदाधिकारी या सरकार के नेतृत्व के बिना संभव नहीं। बाबूलाल ने चेतावनी दी कि पूरे प्रदेश में इसी तरह के घोटाले हो रहे हैं।

https://samacharpost.live/2025/12/bihar-saat-nischay-3-plan-2025-2030/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment