मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

4006 लीटर विदेशी शराब बरामद, आलू के बोरों के नीचे छिपाकर हो रही थी तस्करी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार: बिहार में शराबबंदी के बाद भी तस्करों की सक्रियता जारी है, लेकिन पुलिस और उत्पाद विभाग की सतर्कता ने एक बार फिर शराब माफियाओं की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। गोपालगंज के बल्थरी चेकपोस्ट (NH-27) पर जांच के दौरान एक ट्रक से 4006 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। शराब को बेहद चालाकी से सड़े हुए आलू के बोरों के नीचे छिपाया गया था।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने बताया कि टीम को पहले से सूचना मिली थी कि यूपी से भारी मात्रा में शराब बिहार भेजी जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद एक विशेष टीम गठित की गई और NH-27 पर वाहनों की सघन जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें: सीयूजे के ICSSR-प्रायोजित CBP के छठे दिन मिश्रित-विधि शोध पर गहन विमर्श

स्कैनिंग में खुला राज़

जांच के दौरान एक टाटा अल्ट्रा ट्रक चेकपोस्ट पर पहुंचा। ऊपर से ट्रक में केवल सड़े हुए आलू दिख रहे थे, लेकिन टीम को शक हुआ। वाहन की स्कैनिंग की गई और फिर बारीकी से तलाशी ली गई। खोज के दौरान आलू की बोरियों के नीचे छिपी विदेशी शराब की 4006 लीटर की खेप बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है।

ट्रक चालक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

टीम ने ट्रक और शराब दोनों को जब्त कर लिया है। मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया, जो हिमाचल प्रदेश के शिमला का निवासी है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे ट्रक लखनऊ में लोड करके मिला था और शराब की पूरी खेप को बिहार में सप्लाई करने का निर्देश दिया गया था। पुलिस अब सप्लाई नेटवर्क, फंडिंग चैन और माफिया कनेक्शन की दिशा में आगे की जांच कर रही है।

https://samacharpost.live/2025/12/cuj-icssr-capacity-building-program-day-6-mixed-method-research-digital-library/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment