मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गोड्डा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, एक ही परिवार के तीन लोगों की नृशंस हत्या

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गोड्डा : झारखंड के गोड्डा जिले के देवदांड थाना क्षेत्र अंतर्गत डांगा टोला में सोमवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय दरबारी मुर्मू, उनकी 45 वर्षीय पत्नी मक्कू बास्की और 12 वर्षीय बेटे जीतनारायण मुर्मू के रूप में हुई है।

गांव में दहशत और आक्रोश

मंगलवार सुबह जैसे ही घटना की जानकारी फैली, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और गांव में भय व आक्रोश का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें: पलामू में बकाया टैक्स पर सख्ती, समय पर भुगतान नहीं किया तो बैंक खाते होंगे फ्रीज

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी, देवदांड थाना प्रभारी अमित मार्की और पौड़याहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

तीन संदिग्ध हिरासत में

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है और अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

डायन-बिसाही एंगल की जांच

प्राथमिक जांच में मामला डायन-बिसाही (अंधविश्वास) से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया है।

परिवार को दी गई सूचना

मृतक दरबारी मुर्मू की विवाहित बेटी सुनीता मुर्मू को घटना की सूचना दे दी गई है। इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/03/hussainabad-holding-tax-recovery-action-palamu-warning-bank-freeze/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment