गोड्डा में भीषण सड़क हादसा: जोरदार टक्कर के बाद 8 फीट उछलकर छत पर जा गिरी बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

Rupa Kumari | August 23, 2025 | 05:00 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : गोड्डा जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। जमनी पहाड़पुर के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 18 वर्षीय अभिषेक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा

  • प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक करीब 8 फीट हवा में उछलकर एक घर की छत पर जा गिरी।
  • तीनों सवार नीचे गिर पड़े।
  • मृतक अभिषेक कुमार (निवासी: सरकंडा) की शादी महज एक माह पहले ही हुई थी।

यह भी पढ़ें : झोले में नवजात का शव लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा पिता, अस्पताल सील

घायल कौन हैं

  • बाइक चला रहे बसंत मुर्मू और उसके साथी शिवम कुमार साह गंभीर रूप से घायल हो गए।
  • दोनों को इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की कार्रवाई

  • सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी आनंद कुमार साह घटनास्थल पर पहुंचे।
  • शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
  • पुलिस ने बताया कि युवक सुंदरपहाड़ी से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
  • अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश जारी है।
Share this news

संबंधित खबरें