मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

IRCTC में नौकरी का झांसा देकर ठगी, गोड्डा पुलिस ने पकड़ा मास्टरमाइंड

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,गोड्डा :IRCTC में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह का गोड्डा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में राकेश रौशन, निवासी गोड्डा, को रूपियामा गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से कई अहम सबूत बरामद किए, जिनमें शामिल हैं एक छोटा की-पैड मोबाइल फोन, IRCTC के नाम से तैयार फर्जी चेकलिस्ट, फर्जी एग्रीमेंट और अन्य दस्तावेज बरामद कागजातों से स्पष्ट होता है कि राकेश लंबे समय से लोगों को नौकरी का लालच देकर ठग रहा था।

यह भी पढ़ें :गोड्डा में बिना अनुमति अंबेडकर प्रतिमा लगाने पर विवाद, 17 लोगों पर एफआईआर

पुलिस की कार्रवाई शुरू

गोड्डा नगर क्षेत्र में कुछ लोगों ने शिकायत दी थी कि राकेश रौशन और उसके सहयोगी फर्जी प्रशिक्षण केंद्र चलाकर पैसों की ठगी कर रहे हैं। शिकायत के बाद गोड्डा नगर थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। जिले में लगातार सघन छापेमारी अभियान चल रही है। आरोपी राकेश रौशन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने बताया कि रैकेट में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी अभियान जारी है। पूछताछ में राकेश रौशन ने अपने अपराध को स्वीकार किया और बताया कि वह अन्य साथियों के साथ मिलकर ठगी कर रहा था।

https://samacharpost.live/2025/12/unauthorized-ambedkar-statue-installed-old-collectorate-fir-section-144/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment