मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

घाटशिला उपचुनाव के लिए जयराम महतो ने रामदास मुर्मू को बनाया उम्मीदवार

--Advertisment--

  • झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने देर रात की घोषणा, तीन दलों के बीच होगा कड़ा मुकाबला

Samachar Post रिपोर्टर, घाटशिला : घाटशिला आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने अपने उम्मीदवार के रूप में रामदास मुर्मू का नाम घोषित किया है। पार्टी प्रमुख जयराम महतो ने देर रात इसकी आधिकारिक घोषणा की। यह सीट झामुमो विधायक रामदास सोरेन के निधन के बाद रिक्त हुई थी। निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तिथि 11 नवंबर 2025 और मतगणना की तिथि 14 नवंबर 2025 तय की है।

तीन दलों के बीच रोचक मुकाबला

इस उपचुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है। भाजपा की ओर से बाबूलाल सोरेन, झामुमो की ओर से सोमेश सोरेन, और JLKM की ओर से रामदास मुर्मू मैदान में हैं। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र आदिवासी बहुल इलाका है, जहाँ क्षेत्रीय मुद्दे, स्थानीय नेतृत्व और जनसंपर्क का बड़ा असर रहता है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है।

यह भी पढ़ें: परिवार नियोजन को नई गति देने की तैयारी: सारथी वैन और सास-बहू-पति सम्मेलन से बढ़ेगी जागरूकता

राजनीतिक समीकरण और चुनौती

विश्लेषकों का मानना है कि जयराम महतो की पार्टी द्वारा उम्मीदवार उतारने से मुकाबले में नया समीकरण बनेगा। क्षेत्र में JLKM की सक्रियता बढ़ी है और युवा मतदाताओं में उसकी पकड़ मजबूत हो रही है। वहीं, झामुमो और भाजपा दोनों पारंपरिक मतदाताओं को साधने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

https://samacharpost.live/2025/10/jharkhand-family-planning-review-meeting-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment