सत्येंद्रनाथ तिवारी ने मिथिलेश ठाकुर पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने से उन्हें होती है परेशानी

Samachar Post रिपोर्टर, गढ़वा: गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी से वे डरने वाले नहीं हैं और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लगातार उठाते रहेंगे। विधायक ने कहा कि जब भी वे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो पूर्व मंत्री को “पेट में दर्द” होने लगता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन में कथित घोटाले की बात सामने लाने के बाद राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है। सत्येंद्रनाथ तिवारी ने यह भी कहा कि गढ़वा में भू-माफिया सक्रिय हैं और माहौल में डर पैदा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि वे जनहित के मुद्दों को उठाते रहेंगे और किसी भी दबाव में आने वाले नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी के बीच गढ़वा में खड़ी कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Share this news

संबंधित खबरें