मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो घर में घुसी, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौ’त

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पलामू : पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक कच्चे मकान में घुस गई। इस हादसे में मलबे में दबकर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पांचो कुंवर की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

कमरे में सो रही महिला मलबे में दब गई

जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात लेस्लीगंज के जगतपुरवा मोड़ और तरहसी के बेदानी के बीच से एक स्कॉर्पियो (JH03AK 9073) गुजर रही थी। जब वाहन विशुनपुर गांव के पास पहुंचा तो चालक ने नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे स्थित कच्चे मकान की दीवार तोड़ते हुए सीधे घर के अंदर घुस गई। उस समय घर के कमरे में पांचो कुंवर सो रही थीं। दीवार और मिट्टी का मलबा गिरने से वह उसके नीचे दब गईं। हादसे में घर के बाहर खड़ी एक बाइक भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। घर के अन्य सदस्य किसी तरह बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन फूंका

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर घायल महिला को बाहर निकाला और गंभीर हालत में इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मेदिनीनगर ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

चालक नशे में था, हिरासत में

ग्रामीणों के अनुसार स्कॉर्पियो काफी तेज रफ्तार में थी और चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। इसी कारण वाहन अनियंत्रित होकर घर में घुस गया।

पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त की

घटना की सूचना मिलते ही तरहसी थाना प्रभारी आनंद कुमार राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। चालक को इलाज कराने के बाद हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

तिलक समारोह में जा रहे थे सवार

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में चालक समेत पांच लोग सवार थे। सभी सतबरवा प्रखंड के कसियाडीह तुंबागड़ा इलाके से तरहसी थाना क्षेत्र के काजी पकरी गांव स्थित ललन सिंह के घर तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित पुलिस चौकी की टीम भी अस्पताल पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। पूरे मामले की जांच जारी है।

https://samacharpost.live/2026/03/hazaribagh-barkagaon-scorpio-crushed-people-coal-dispute/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment