मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पंजाब में AAP मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ED की रेड, केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :पंजाब सरकार के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, इस साल तीसरी बार ईडी ने अरोड़ा और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। यह छापेमारी कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में की गई। अधिकारियों के अनुसार, ईडी ने शनिवार को पंजाब, दिल्ली और हरियाणा समेत कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। जिन पांच स्थानों पर छापेमारी हुई, उनमें चंडीगढ़ स्थित मंत्री संजीव अरोड़ा का सरकारी आवास भी शामिल है।

यह भी पढ़ें :नालंदा में डस्टबिन को लेकर खूनी विवाद, ईंट-पत्थरबाजी में बुजुर्ग की मौत

दिल्ली और गुरुग्राम में भी कार्रवाई

ईडी की टीम ने दिल्ली और गुरुग्राम में भी छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान ‘हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड’ नामक कंपनी के परिसर की भी जांच की गई। हालांकि, एजेंसी की ओर से फिलहाल आधिकारिक तौर पर मामले की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

इस कार्रवाई को लेकर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल चुनाव खत्म होने के बाद पंजाब में लगातार ईडी की रेड कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में केंद्र सरकार ने पंजाब पर दबाव बनाने की कोशिश की है।

“औरंगजेब” टिप्पणी पर बढ़ा सियासी विवाद

केजरीवाल ने अपने बयान में मुगल शासक औरंगज़ेब का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार की तुलना उससे की। इस बयान को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी ईडी कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक साल में तीसरी बार और पिछले एक महीने में दूसरी बार ईडी की टीम संजीव अरोड़ा के घर पहुंची है, लेकिन अब तक कुछ नहीं मिला।

राजनीतिक बयानबाजी तेज

ईडी की कार्रवाई के बाद पंजाब की राजनीति में बयानबाजी और तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी इसे राजनीतिक दबाव की कार्रवाई बता रही है, जबकि विपक्ष इस मामले में जांच पूरी होने का इंतजार करने की बात कह रहा है।

https://samacharpost.live/2026/05/nalanda-dustbin-dispute-elderly-man-death/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment