मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दुलारचंद यादव हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो थानाध्यक्ष सस्पेंड, 21 गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना: मोकामा विधानसभा क्षेत्र एक बार फिर सियासी बवंडर में है। जन सुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के बाद पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए भदौर और घोसवरी थानाध्यक्षों को तत्काल निलंबित कर दिया है। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि इलाके में हुई सुरक्षा चूक और लापरवाही को लेकर यह कार्रवाई की गई है। जांच टीम ने कई गंभीर त्रुटियों की पुष्टि की है, जबकि अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दुलारचंद यादव की मौत सीने पर किसी भारी वस्तु के दबाव से हुई, जिससे हृदय और फेफड़ों पर अत्यधिक दबाव पड़ा और दम घुट गया। उनकी एड़ी में गोली का निशान मिला है जो आर-पार हो गया था, जबकि कई पसलियां टूटी हुई पाई गईं। इससे आशंका गहराई है कि उन्हें पहले बेहरमी से पीटा गया और फिर वाहन से कुचला गया। फिलहाल एफएसएल रिपोर्ट का इंतज़ार है।

यह भी पढ़ें :सिमडेगा : बोलेरो सवार हथियारबंद चोरों का तांडव, किराना दुकान से नकदी और सामान लूटा

21 गिरफ्तार, सियासी हलचल तेज

इस मामले में अब तक चार एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। शुक्रवार देर रात राजद प्रत्याशी वीणा देवी के समर्थकों ने तीन नामजद और पांच अज्ञात पर चौथी एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मोकामा, हथिदह, पंडारक और बाढ़ में रातभर छापेमारी की, जिसमें 21 लोग गिरफ्तार किए गए। इनमें अनंत सिंह खेमे के 9 और प्रियदर्शी पियूष खेमे के 12 समर्थक शामिल हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, वीणा देवी, अनंत सिंह और प्रियदर्शी पियूष को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई गई है ताकि हालात नियंत्रण में रहें।

https://samacharpost.live/2025/11/simdega-bolero-armed-robbery-grocery-shop/

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment