धनबाद: गैंगस्टर प्रिंस खान पर पुलिस का शिकंजा, वासेपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

Meenu | November 4, 2025 | 01:15 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद :हत्या और रंगदारी के आरोपी कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद पुलिस ने मंगलवार सुबह से बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस का उद्देश्य है विदेश से गिरोह चलाने वाले प्रिंस खान के स्थानीय नेटवर्क को ध्वस्त करना।

यह भी पढ़ें :बिरसा मुंडा चिड़ियाघर में मांस सप्लाई में बड़ा घोटाला! शेर-बाघ को बिना वैध लाइसेंस के खिलाया जा रहा मांस

कहाँ-कहाँ छापेमारी हुई?

पुलिस की टीमें एक साथ वासेपुर के रहमतगंज, पंडरपाला और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात भी की गई है। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयार की गई है पुलिस संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ले रही है। सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव, डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) नौशाद आलम, और सीसीआर डीएसपी सहित कई थानों की टीमें मौजूद है। सक्रिय गुर्गों और सहयोगियों की तलाश में पूछताछ भी की जा रही है।

अभी तक कोई आधिकारिक खुलासा नहीं

पुलिस ने फिलहाल कोई गिरफ्तारी या जब्ती की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई गिरोह के धंधे और स्थानीय अपराध नेटवर्क को तोड़ने के लिए निर्णायक कदम है।

Share this news

संबंधित खबरें