मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद की बेटी डॉ. सीमा अग्रवाल बनीं टोंक की जिला जज, रचा इतिहास

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :झारखंड के धनबाद जिले की रहने वाली डॉ. सीमा अग्रवाल ने न्यायिक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए राजस्थान के टोंक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति पाई है। उनकी इस सफलता से पूरे धनबाद, खासकर कतरास क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। डॉ. सीमा अग्रवाल इससे पहले राजस्थान उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार (रिट) के पद पर कार्यरत थीं। न्यायिक क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव और उत्कृष्ट कार्यशैली के कारण उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में जारी तबादला सूची में उनका नाम टोंक के लिए घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें :ईद 2026: झारखंड में आज मनाई जा रही ईद-उल-फितर, हर तरफ खुशियों का माहौल

धनबाद की पहली महिला जिला जज

डॉ. सीमा अग्रवाल धनबाद की पहली महिला बन गई हैं, जिन्हें जिला जज बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने सेवानिवृत्त जिला जज के स्थान पर यह पदभार संभाला है। डॉ. सीमा अग्रवाल समाजसेवी और अधिवक्ता मातादीन अग्रवाल की पुत्री हैं। उनकी इस सफलता से कतरास और आसपास के इलाकों में जश्न जैसा माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।

बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉ. सीमा अग्रवाल की सफलता आने वाली पीढ़ी, खासकर बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने साबित किया है कि मेहनत, समर्पण और लगन से किसी भी ऊंचाई को हासिल किया जा सकता है।

https://samacharpost.live/2026/03/eid-ul-fitr-2026-jharkhand-ranchi/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment