मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धनबाद में आदिवासी कला मंच की बसों की भिड़ंत, कलाकार लुगू पहाड़ जा रहे थे

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, धनबाद :जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के चालीबंगला के पास बीती देर रात एक भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें आदिवासी कला मंच के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही दो बसें आपस में टकरा गईं। बसें जामताड़ा से बोकारो होते हुए लुगू पहाड़ जा रही थीं। हादसे में करीब दर्जनभर यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें :धनबाद: गैंगस्टर प्रिंस खान पर पुलिस का शिकंजा, वासेपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

कैसे हुई टक्कर?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीछे से आ रही बस ने तेज रफ्तार में आगे चल रही बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पीछे वाली बस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आगे वाली बस में बैठे एक यात्री के पैर की हड्डी टूट गई। अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।

राहत और बचाव कार्य मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही राजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। टक्कर के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसे बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से बसें हटाकर बहाल किया।

हादसे की जांच शुरू

पुलिस ने दोनों बसों को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना की पूरी जानकारी और दोषियों की पहचान के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।

https://samacharpost.live/2025/11/dhanbad-police-prince-khan-raids/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment