नववर्ष पर देवघर में सुरक्षा और यातायात कड़ा

Meenu | December 31, 2025 | 11:02 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,देवघर :नववर्ष 2026 के स्वागत के लिए बाबा बैद्यनाथ धाम पूरी तरह तैयार है। साल के अंतिम दिन और 1 जनवरी को देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन-पूजन के लिए देवघर पहुँचेंगे। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि नववर्ष के पहले दिन बाबा की पूजा करने से पूरा साल सुख, समृद्धि और शांति से भरा रहता है। इस वजह से हर साल की तरह इस बार भी भारी भीड़ जुटने की संभावना है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवघर आएंगे।

यह भी पढ़ें :अयोध्या में प्रतिष्ठा द्वादशी पर रामलला का भव्य अभिषेक, राजनाथ सिंह और CM योगी होंगे शामिल

भीड़ और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम

मंदिर प्रशासन ने मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों जैसे बीएड कॉलेज रोड, नेहरू पार्क, टावर चौक और शिवगंगा में भीड़ और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल, दंडाधिकारी, CCTV निगरानी और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था की गई है। 1 जनवरी से शीघ्र दर्शन शुल्क को सामान्य ₹300 से बढ़ाकर ₹600 कर दिया गया है। आम कतार से दर्शन-पूजन की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी।

श्रद्धालुओं से अपील कि वे अनुशासन बनाए रखें

मंदिर प्रशासन ने बताया कि 1 जनवरी से सुबह 5 बजे दर्शन शुरू होंगे। सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अनुशासन बनाए रखें और मंदिर प्रशासन के नियमों का पालन करें।

Share this news

संबंधित खबरें