Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी के बड़ा तालाब के पास मंगलवार को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कर्बला चौक निवासी मो. सरवर के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

यह भी पढ़ें : JPSC केस: अभय तिवारी की जमानत पर फैसला सुरक्षित, अब कोर्ट के आदेश का इंतजार
मौत की वजह तलाश रही पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मो. सरवर की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।


