Samachar Post रिपोर्टर, पटना : दानापुर-जोगबनी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का अब पाटलिपुत्र स्टेशन पर भी ठहराव होगा। रेलवे के इस फैसले से पटना पश्चिम और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। अब उन्हें वंदे भारत ट्रेन पकड़ने के लिए किसी दूसरे स्टेशन तक जाने की जरूरत नहीं होगी। पाटलिपुत्र स्टेशन पर दोनों दिशाओं की वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव केवल दो मिनट का होगा। यात्रियों को इसी सीमित समय में ट्रेन में चढ़ना और उतरना होगा।
जोगबनी जाने वाली ट्रेन शाम 5:21 बजे पहुंचेगी
दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 26302 पाटलिपुत्र स्टेशन पर शाम 5:21 बजे पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन 5:23 बजे जोगबनी के लिए रवाना हो जाएगी। यात्रियों को बोर्डिंग से पहले स्टेशन पर पहुंचकर तैयार रहने की सलाह दी गई है, ताकि कम समय के ठहराव के कारण ट्रेन छूटने की स्थिति न बने। जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 26301 भी पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन सुबह 11:11 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी और दो मिनट बाद 11:13 बजे दानापुर के लिए रवाना होगी। इस तरह दोनों ट्रेनों का पाटलिपुत्र स्टेशन पर निर्धारित ठहराव सिर्फ दो-दो मिनट का रहेगा।

यह भी पढ़ें : गुमला का बख्तर साय ऑडिटोरियम बदहाल, असामाजिक तत्वों के जमावड़े का आरोप; करोड़ों की इमारत पर सवाल
यात्रियों को समय से पहले स्टेशन पहुंचने की सलाह
पाटलिपुत्र स्टेशन पर ट्रेन के कम समय के ठहराव को देखते हुए यात्रियों को पहले से स्टेशन पहुंचने की सलाह दी गई है। ट्रेन में चढ़ने या उतरने में देरी होने पर यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। इस नए ठहराव से पटना के पश्चिमी हिस्से और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए दानापुर-जोगबनी वंदे भारत से यात्रा करना पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।


