मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

असम चुनाव: झारखंड कांग्रेस के 9 दिग्गज नेताओं को मिली प्रचार की जिम्मेदारी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : आगामी असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने झारखंड के 9 वरिष्ठ नेताओं को असम में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है। के. राजू द्वारा 13 मार्च 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार यह फैसला असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के अनुरोध पर लिया गया है।

प्रचार के लिए चुने गए नेता

इस सूची में सांसद सुखदेव भगत के साथ-साथ झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हैं। इनके अलावा डॉ. रामेश्वर उरांव, ममता देवी, रामचंद्र सिंह, सोना राम सिंकु, नमन बिक्सल कोंगारी (सभी विधायक) और महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो को भी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना गया है।

यह भी पढ़ें: सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, समारोह में CM नीतीश कुमार रहे मौजूद

चुनावी रणनीति

कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि झारखंड के इन नेताओं के संगठनात्मक अनुभव का लाभ असम में चुनावी अभियान को मजबूत करने में मिलेगा। इस संबंध में जारी पत्र की प्रतिलिपि गौरव गोगोई और केशव महतो कमलेश को भी भेजी गई है। पार्टी का उद्देश्य इन नेताओं की सक्रिय भागीदारी से असम में संगठन को मजबूत करना और चुनावी अभियान को धार देना है।

https://samacharpost.live/2026/03/syed-ata-hasnain-takes-oath-as-bihar-governor/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह में राजद का विरोध प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

वोटर लिस्ट से नाम हटाने के आरोपों पर इरफान अंसारी ने उठाए सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस अनुशासन समिति के सामने आज पेश होंगे योगेंद्र साव, कार्रवाई की सिफारिश संभव

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का दावा, ‘खनन कानून का विरोध अवैध खनन को बचाने के लिए’; झामुमो ने राज्यों के अधिकार का मुद्दा उठाया

पलामू में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का बयान, बोले- ‘हिंदुत्व के साथ मैंने 4-5 साल बिताए’; सामाजिक समानता पर उठाए सवाल

झारखंड NEET PG 2026: JCECEB ने जारी की गाइडलाइन, जानें स्थानीय निवासी और प्रमाण पत्र के नियम

Leave a Comment