मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

CM हेमंत सोरेन के नाम पर कर्नाटक डिप्टी सीएम को फर्जी कॉल, FIR दर्ज गोंदा पुलिस जांच में जुटी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम का दुरुपयोग कर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और उनकी पत्नी को फोन कर परेशान करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री आवास में कार्यरत CM के प्राइवेट असिस्टेंट जय प्रसाद ने गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को झारखंड का मुख्यमंत्री बताकर शिवकुमार को फोन किया और संदिग्ध व असभ्य तरीके से बातचीत की। यह भी सामने आया है कि उसी नंबर (7439077614) से पहले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी इसी तरह परेशान किया गया था। ट्रूकॉलर पर यह नंबर अभिजीत न्यू सिम जिम पीटी के नाम से दिख रहा है।

यह भी पढ़ें: CM नीतीश आज राज्यपाल को सौंपेंगे इस्तीफा, 19 नवंबर को होगी नई सरकार की शपथ

CM कार्यालय ने इसे मुख्यमंत्री की छवि खराब करने और वीवीआईपी को परेशान करने की निंदनीय हरकत बताया है। शिकायत में कॉल रिकॉर्डिंग भी पेन ड्राइव में जमा कराई गई है, जिसमें आरोपी खुद को CM बताकर बात करते हुए साफ सुना जा सकता है। गोंदा पुलिस मामले की जांच शुरू कर चुकी है।

https://samacharpost.live/2025/11/bihar-new-government-formation-nitish-kumar-cabinet-resignation-oath-ceremony/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment