मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची-मुरी रोड पर भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, ट्रक पलटा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, अनगड़ा : रांची-मुरी मुख्य मार्ग पर चमघटी के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। धान से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। मृतकों की पहचान शेख असुद्दीन, उनकी पत्नी इशरत खातून, बेटा शेख अमन और मां आयशा खातून के रूप में हुई है। सभी रांची के कांटाटोली स्थित आज़ाद कॉलोनी के चिश्तिया बस्ती के रहने वाले थे। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे रिम्स रेफर किया गया।

परिवार के साथ घर लौट रहा था ऑटो चालक, ट्रक ने मारी टक्कर

पुलिस के मुताबिक, शेख असुद्दीन अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल के झालदा से लौट रहे थे और खुद ऑटो चला रहे थे। रात करीब 10 बजे चमघटी के पास ट्रक ने टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चारों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर और खलासी हादसे के बाद फरार हो गए।

ट्रक को कर लिया है जब्त, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया था अस्पताल

अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है, लेकिन यह साफ नहीं हो सका है कि धान कहां से लादा गया था। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोग, पूर्व मुखिया मोतीराम मुंडा और उमेश महतो भी पहुंचे और पुलिस के साथ मिलकर घायल को अस्पताल पहुंचाया।

https://samacharpost.live/2025/08/ayushman-abhua-health-review-meeting-jharkhand-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment