मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

छात्र संघ चुनाव पर भ्रम फैलाने वाली खबरों का उच्च शिक्षा मंत्री ने किया खंडन

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि राज्य में छात्र संघ चुनाव वोटिंग से नहीं होंगे। मंत्री ने इन खबरों को पूरी तरह भ्रामक और असत्य करार दिया है।

मंत्री सोनू ने कहा,

कुछ अखबारों में यह ग़लत खबर प्रकाशित की गई है कि ‘वोटिंग से नहीं होगा छात्र संघ का चुनाव’। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह पूरी तरह भ्रामक और असत्य है। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 की धारा 77 में साफ उल्लेख है कि छात्र संघ के अध्यक्ष, सचिव और अन्य सदस्यों का चयन चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से ही किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : शादी, दुबई, 25 लाख और फिर दूसरी शादी : नेपाल की महिला ने गोड्डा के युवक पर लगाए गंभीर आरोप

छात्रों के अधिकार सुरक्षित

उच्च शिक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया गया है। राज्य सरकार पारदर्शी और निष्पक्ष छात्र राजनीति की पक्षधर है।

विद्यार्थियों में संशय की स्थिति

हाल ही में विश्वविद्यालय विधेयक पेश होने के बाद से छात्रों और शिक्षकों के बीच छात्र संघ चुनाव को लेकर चर्चाएं हो रही थीं। इसी बीच कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि छात्रों को मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा। अब मंत्री के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि छात्र संघ चुनाव पूरी तरह मतदान आधारित और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत ही सम्पन्न होंगे।

https://samacharpost.live/2025/08/jharkhand-godda-nepal-mahila-shadi-thagi-case/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment