मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चतरा में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की शराब जब्त-3 तस्कर गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चतरा: चतरा जिले के वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के पोस्तिया गांव में चल रही अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का पुलिस और उत्पाद विभाग ने बड़ा खुलासा किया है। संयुक्त छापेमारी में करीब 5 लाख रुपये की नकली शराब जब्त की गई है और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह अवैध कारोबार झारखंड से लेकर बिहार तक फैला हुआ था।

घर में चल रही थी जहरीली शराब फैक्ट्री

उत्पाद विभाग के अनुसार, आरोपी अनिल कुमार यादव के घर में स्प्रिट और केमिकल के जरिए नकली और जहरीली शराब तैयार की जा रही थी। बिहार में शराबबंदी का फायदा उठाकर यह गिरोह नकली शराब को नामी ब्रांड बताकर ऊंचे दामों में बेचता था।

यह भी पढ़ें: अब इंतजार नहीं करेंगे…” खूंटी के ग्रामीणों ने खुद बना डाली सड़क

महंगे ब्रांड के नाम पर हो रही थी ठगी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1318 बोतलें बरामद कीं, जिन पर Royal Stag और Royal Challenge जैसे महंगे ब्रांड्स के नकली लेबल, ढक्कन और स्टिकर लगे हुए थे। मौके से बोतल सील करने वाली मशीन और भारी मात्रा में कच्चा स्प्रिट भी जब्त किया गया।

तीन गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने अनिल कुमार यादव, बीरबल कुमार और ब्रजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस गिरोह के कथित मास्टरमाइंड दिलीप यादव और मोहन यादव अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार

उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि चतरा में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई नकली शराब माफियाओं के नेटवर्क पर बड़ा झटका मानी जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/03/khunti-dodma-sisai-road-villagers-repair-themselves-shramdaan-story/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment