चतरा-डोभी मार्ग के सघरी घाटी में यात्रियों से भरी बस पलटी, कई घायल

Samachar Post रिपोर्टर, चतरा : चतरा-डोभी मुख्य मार्ग के सघरी घाटी में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से गया जा रही यात्रियों से भरी ‘बदन बस’ भुईयांडीह-जोरी के बीच एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे का मंजर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोड़ काटते समय चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया। बस सड़क किनारे जाकर पलटी, जिससे अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के समय बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे, जिससे स्थिति गंभीर हो गई।

यह भी पढ़ें: रांची में बाप-बेटे पर हमला: 12 आरोपी गिरफ्तार, राइफल-पिस्टल और 3 SUV जब्त

स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य में मदद की

आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। बस के शीशे तोड़कर और दरवाजे खोलकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। कई यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आईं, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायल भी हुए।

पुलिस और राहत कार्य

सूचना मिलते ही वशिष्ठ नगर जोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घटनास्थल पर यातायात नियंत्रण किया गया।

Share this news

संबंधित खबरें