मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

खराब मौसम में क्यों उड़ा विमान? स्वास्थ्य मंत्री ने जांच और कार्रवाई का दिया भरोसा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चतरा :झारखंड के चतरा जिले में सोमवार रात हुए एयर एंबुलेंस हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार सुबह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और पोस्टमार्टम की तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री ने इसे झारखंड का अब तक का सबसे बड़ा एयर एंबुलेंस हादसा बताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें :झारखंड बजट 2026-27: आज दोपहर 12 बजे सदन में पेश होगा 1.59 लाख करोड़ का संभावित बजट

खराब मौसम में क्यों भरी गई उड़ान?

मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि खराब मौसम के बावजूद विमान का उड़ान भरना जांच का अहम हिस्सा होगा। उन्होंने स्पष्ट किया, हर एंगल से जांच होगी। अगर किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। घटनास्थल पर मंत्री ने उपायुक्त कीर्तिश्री जी और पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन को राहत, पोस्टमार्टम प्रक्रिया और पीड़ित परिवारों की सहायता में तेजी लाने को कहा गया। मंत्री ने माना कि राज्य की चिकित्सा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उच्च तकनीक वाले अस्पतालों की स्थापना की योजना है, लेकिन राजनीतिक विरोध के कारण कई बार विकास कार्य प्रभावित होते हैं।

परिजनों को मुआवजे का आश्वासन

स्वास्थ्य मंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से उचित मुआवजा दिया जाएगा और कानूनी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ होगी। आश्रितों को हर संभव सहायता देने का भरोसा भी दिलाया गया।

मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधि और अधिकारी

हादसे के बाद स्थानीय सांसद कालीचरण सिंह, विधायक जनार्दन पासवान, अपार समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन, सिविल सर्जन समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। पूरे इलाके में शोक का माहौल है। सरकार ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच का संकेत दिया है। सुरक्षा मानकों और उड़ान प्रक्रियाओं की समीक्षा की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। झारखंड के इस बड़े हादसे ने एयर एंबुलेंस संचालन और सुरक्षा प्रोटोकॉल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट और सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

https://samacharpost.live/2026/02/jharkhand-budget-2026-27-radhakrishna-kishore-big-announcements/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment