मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चतरा एयर एम्बुलेंस हादसा: आजसू ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : चतरा एयर एम्बुलेंस हादसे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। आजसू पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। राज्यपाल ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन को जल्द मुख्यमंत्री तक भेजा जाएगा, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर विवाद

इस बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के रुख पर भी सवाल उठे हैं। हादसे में जान गंवाने वाले डॉ. विकास गुप्ता के पिता बजरंगी प्रसाद के अनुसार, मंत्री ने फोन पर बातचीत में इस मामले को अपने विभाग से जुड़ा नहीं बताया। यही बात उनके सोशल मीडिया पोस्ट में भी सामने आई है। प्रतिनिधिमंडल ने हादसे में पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवारों को न्याय और उचित मुआवजा देने की मांग दोहराई।

यह भी पढ़ें: चोरदाहा के पास चलती ट्रक में लगी भीषण आग, केबिन जलकर खाक; बड़ा हादसा टला

सुदेश महतो ने दिया समर्थन

राज्यपाल से मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल ने सुदेश महतो से भी उनके आवास पर मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी दी। सुदेश महतो ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद चतरा एयर एम्बुलेंस हादसे की जांच को लेकर दबाव बढ़ता जा रहा है और अब सभी की नजर सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

https://samacharpost.live/2026/05/hazaribagh-truck-fire-nh19-chordaha-incident/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment