मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सारंडा में सख्त एक्शन: IED ब्लास्ट के बाद सुरक्षाबलों की बड़ी घेराबंदी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा : चाईबासा जिले के सारंडा के घने जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर सुरक्षा अभियान चल रहा है। हालिया आईईडी ब्लास्ट के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सख्त घेराबंदी कर दी है। CRPF की कोबरा 209 बटालियन, जिला पुलिस और अन्य बल संयुक्त रूप से ऑपरेशन में जुटे हैं।

चिड़िया खदान इलाके में IED ब्लास्ट

एक मार्च की सुबह करीब 5-6 बजे कोबरा 209 बटालियन के जवान सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान चिड़िया खदान क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बिछाया गया आईईडी (लैंडमाइन) विस्फोट कर गया। इस धमाके में कोबरा के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर में गहरी चोटें आईं और स्प्लिंटर्स लगे। उन्हें तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में होली पर खिलेगी धूप, जानिए रांची समेत किन जिलों में कितना रहेगा तापमान

मारांगपोंगा जंगल में मुठभेड़

ब्लास्ट के बाद मिली खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने छोटानागरा-जराइकेला बॉर्डर के पास मारांगपोंगा जंगल में घेराबंदी की। तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने मोर्चा संभालते हुए उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ में नक्सलियों को नुकसान हुआ है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। इलाके में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

हथियार छोड़कर भागे उग्रवादी

मुठभेड़ के दौरान अफरा-तफरी में कई नक्सली हथियार और सामान छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को सील कर “घेरो और दबाव बनाओ” रणनीति अपनाई है। ड्रोन और आधुनिक संचार उपकरणों की मदद से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

जंगल में बिछे IED, ग्रामीणों में दहशत

सूत्रों के अनुसार नक्सलियों ने सारंडा क्षेत्र में बड़ी संख्या में आईईडी बिछाए हैं। इससे न केवल सुरक्षाबलों बल्कि स्थानीय ग्रामीणों में भी भय का माहौल है। सुरक्षा बल इन बारूदी सुरंगों को चिन्हित कर निष्क्रिय करने में जुटे हैं, ताकि आम लोग सुरक्षित रूप से जंगल जा सकें।

बदलती तस्वीर

एक समय सारंडा को नक्सलियों का मजबूत गढ़ माना जाता था, लेकिन अब लगातार ऑपरेशन, बेहतर इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक के दम पर सुरक्षा बल जंगल के अंदरूनी इलाकों तक पहुंच बना चुके हैं। जनवरी 2026 में भी बड़े अभियान में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई थी। फिलहाल ऑपरेशन जारी है और आने वाले दिनों में और बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/03/jharkhand-holi-weather-2026-ranchi-temperature-update/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment