चाईबासा: शहीद निर्मल महतो की जयंती पर रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और छाता देकर किया सम्मानित

Meenu | August 8, 2026 | 02:11 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा : शहीद निर्मल महतो की जयंती के अवसर पर शनिवार को राखा-आसनतलिया स्थित शहीद निर्मल महतो कुड़मी भवन में एक दिवसीय श्रद्धांजलि सभा सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी और सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट, आसनतलिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की और रक्तदान के जरिए समाज सेवा का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें : रांची सिविल कोर्ट में 10 अगस्त से सामान्य होंगे न्यायिक कार्य, वकील लौटेंगे अदालत; एग्जीक्यूटिव कोर्ट का बहिष्कार जारी

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया गया उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक बहादुर उरांव, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, भाजपा नेता विजय सिंह गागराई, प्रताप कटिहार और लक्ष्मण महतो ने शहीद निर्मल महतो के चित्र/प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद मौजूद अतिथियों और लोगों ने शहीद निर्मल महतो को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने झारखंड आंदोलन के दौरान शहीद निर्मल महतो के साथ बिताए संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि उस दौर में सभी लोग पूरी निष्ठा के साथ झारखंड आंदोलन में काम करते थे। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि मानव रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, ऑपरेशन या प्रसव जैसी परिस्थितियों में रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और छाता देकर किया सम्मानित

रक्तदान शिविर में युवाओं और अन्य लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मौजूद अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। आयोजकों की ओर से रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र और छाता प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर में एमजीएम जमशेदपुर रक्त संग्रह केंद्र की टीम ने रक्त संग्रह किया। आयोजन को सफल बनाने में टेटोमिक कुड़मी समाज, आदिवासी कुड़मी समाज और भाषा विकास परिषद का विशेष सहयोग रहा।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में बलराज हिंदुवार, गौरी शंकर महतो, करण महतो, ओम प्रकाश महतो, रामेश्वर महतो, दुर्योधन महतो, खिरो महती, गणेश महतो, रोमित कटिहार, अजय महतो, दीपक महतो, अंकित महतो, सूरज महतो, पिंटू महतो, उमा महतो, बसंत महतो और शंभू चरण महतो समेत समाज के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा और रक्तदान शिविर के माध्यम से आयोजकों ने शहीद निर्मल महतो के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

Share this news

संबंधित खबरें