मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा मंडल कारा में महिला बंदी रिया सिन्हा के पास से मोबाइल और सिम कार्ड बरामद, एफआईआर दर्ज

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा :रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से स्थानांतरित कर चाईबासा मंडल कारा लाई गई महिला बंदी रिया सिन्हा के पास से तलाशी के दौरान मोबाइल फोन समेत कई प्रतिबंधित सामान बरामद किए गए हैं। मामले को गंभीर मानते हुए सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रिया सिन्हा को शुक्रवार को चाईबासा मंडल कारा लाया गया था। जेल में प्रवेश के दौरान निर्धारित सुरक्षा जांच में उसके कपड़ों में छिपाकर रखा गया एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन, चार क्षतिग्रस्त सिम कार्ड, एक मोबाइल चार्जर, चार्जिंग एडॉप्टर और हस्तलिखित नोट्स से भरी एक कॉपी बरामद की गई।

यह भी पढ़ें :रांची: रांची के धुर्वा डैम साइड इलाके में एक युवक का शव कमरे में मिला, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस कर रही है मामले की जांच

सदर थाना प्रभारी के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि बरामद मोबाइल और सिम कार्ड का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था और क्या इसके पीछे किसी संगठित आपराधिक नेटवर्क की भूमिका है। जेल प्रशासन के अनुसार, रिया सिन्हा के खिलाफ रंगदारी सहित करीब 14 आपराधिक मामले विभिन्न न्यायालयों में लंबित हैं। वहीं उसके पति सुजीत कुमार सिन्हा पर भी संगठित आपराधिक गिरोह संचालित करने के आरोप हैं।

जेल के भीतर गतिविधियों की भी होगी जांच

प्राथमिकी में यह भी उल्लेख किया गया है कि जांच एजेंसियां इस पहलू की भी पड़ताल कर रही हैं कि कहीं इन संसाधनों का उपयोग जेल के भीतर से किसी आपराधिक गतिविधि के संचालन में तो नहीं किया जा रहा था। मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

https://samacharpost.live/2026/06/ranchi-dhurwa-dam-side-youth-found-dead-police-investigation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment