मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा में डबल मर्डर से सनसनी: सोते दंपति की कुल्हाड़ी से हत्या

--Advertisment--

  • गुदरी थाना क्षेत्र के गांव में वारदात, बच्चों को नहीं लगी भनक; पुलिस जांच में जुटी

Samachar Post रिपोर्टर,चाईबासा :चाईबासा के गुदरी थाना क्षेत्र स्थित दोइबो गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। देर रात अज्ञात अपराधियों ने घर में सो रहे दंपति की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी अपने घर में सो रहे थे, तभी हमलावर घर में घुस आए और उन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले की वजह से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त दंपति के बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। उन्हें इस खौफनाक वारदात की भनक तक नहीं लगी। सुबह जब घटना का पता चला तो पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और मातम पसर गया।

यह भी पढ़ें :धनबाद-झरिया रोड पर बड़ा हादसा: चलती पिकअप में लगी आग, ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बचे

पुलिस जांच जारी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश, पारिवारिक विवाद समेत कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक दंपति की यह दूसरी शादी थी और उनके परिवार में कुल पांच बच्चे हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

https://samacharpost.live/2026/03/dhanbad-jharia-main-road-pickup-fire-incident/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment