मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो जिला मामलों के निष्पादन में बना मिसाल, सेवा अधिकार सप्ताह में मिली उत्कृष्ट उपलब्धि

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,बोकारो : बोकारो जिला “आपकी योजना आपकी सरकार–आपके द्वार” सेवा अधिकार सप्ताह के दौरान राज्य के शीर्ष तीन जिलों में शामिल हुआ है। अभियान के दौरान आवेदनों का त्वरित और प्रभावी निष्पादन बोकारो जिले की विशेष सफलता रही। सड़क निर्माण विभाग (RCD) के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने वीडियो संवाद के माध्यम से इस उपलब्धि की समीक्षा की।उन्होंने उपायुक्त अजय नाथ झा और जिला प्रशासन की पूरी टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी। साथ ही अधिकारियों से निरंतर तेजी और पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

यह भी पढ़ें: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत दौरे पर

फीडबैक और सुधारात्मक कदम

अभियान के समापन पर प्रधान सचिव ने जरीडीह प्रखंड के बांधडीह उत्तरी पंचायत की मुखिया दीपीका देवी, SDO बेरमो मुकेश मछुआ और BDO चंद्रपुरा ईश्वर दयाल महतो से फीडबैक लिया। इस दौरान अभियान की प्रगति, चुनौतियां और सुधारात्मक कदम पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला प्रशासन का संदेश

जिला प्रशासन ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचाने के लिए इसी दक्षता और समन्वय के साथ काम जारी रहेगा। प्रशासन ने इस सफलता को टीम वर्क और जनता के प्रति समर्पण का परिणाम बताया।

https://samacharpost.live/2025/11/vladimir-putin-india-visit-december-2025-strategic-partnership/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment