मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार पंचायत चुनाव 2026: चिप वाले EVM से वोटिंग, वोट चोरी पर लगेगा ब्रेक

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :बिहार में 2026 के पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार चुनाव में नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें चिप युक्त EVM से मतदान कराया जाएगा। इससे वोट चोरी या हेराफेरी की संभावना लगभग खत्म होने का दावा किया जा रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत वार्ड सदस्य, मुखिया, पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए मतदान होगा।

यह भी पढ़ें :2 सीट से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी तक: BJP का 47वां स्थापना दिवस, नेताओं ने साझा किया विजन

चिप वाली EVM की खासियत

सूत्रों के अनुसार, नई EVM में लगी चिप हर वोट को सुरक्षित रखेगी। खास बात यह है कि यदि मशीन की मुख्य मेमोरी डिलीट भी हो जाए, तब भी वोटिंग डेटा सुरक्षित रहेगा। यानी किसी विवाद की स्थिति में वर्षों बाद भी वोट का रिकॉर्ड देखा जा सकेगा। इस बार पंचायत चुनाव में सभी पदों के लिए EVM का इस्तेमाल पहली बार किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तेज होने की उम्मीद है।

ECIL को मिली जिम्मेदारी

EVM की आपूर्ति की जिम्मेदारी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) को सौंपी गई है। जानकारी के मुताबिक, मई के बाद मशीनों की सप्लाई शुरू हो जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को EVM के सुरक्षित रखरखाव के निर्देश दिए हैं। मशीनों को सीधे जिलों में भेजने की योजना बनाई जा रही है।

कब होंगे चुनाव?

हालांकि अभी तक चुनाव की आधिकारिक तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन अनुमान है कि पंचायत चुनाव 2026 के अंत तक कराए जा सकते हैं।

https://samacharpost.live/2026/04/bjp-47th-foundation-day-ranchi-vision/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment