मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मंत्री रामकृपाल यादव का डांस वीडियो वायरल, पवन सिंह के गीत पर थिरके

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कार्यकर्ता सम्मान समारोह के दौरान गायक पवन सिंह के गाने पर उत्साह से नाचते हुए नजर आ रहे हैं। मंच पर हाथ में तौलिया लहराते हुए उनका अंदाज़ समर्थकों में जोश भर रहा था।

पवन सिंह के चुनावी गीत पर थिरके मंत्री

कार्यक्रम में जिस गाने पर मंत्री नाचे, वह पवन सिंह का चर्चित चुनावी गीत “जोड़ी मोदी और नीतीश जी के हिट होई” था। चुनावी रैलियों में बजने वाला यह गीत बीजेपी समर्थकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है।

यह भी पढ़ें: पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो का परिचालन संकट, दस उड़ानें रद्द

कार्यकर्ताओं ने भी दिखाया उत्साह

मंच पर मौजूद कार्यकर्ता भी मंत्री के साथ गमछा लहराते हुए नाचने लगे। माहौल उत्साह और जश्न से भर गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने हालिया चुनावी जीत का जश्न मनाया।

दानापुर विधानसभा में बड़ी जीत

हाल ही में हुए चुनाव में रामकृपाल यादव ने आरजेडी के विधायक रीतलाल यादव को 29,133 वोटों से हराकर दानापुर सीट अपने नाम की। रामकृपाल यादव को कुल 1,19,877 वोट मिले, रीतलाल यादव के खिलाफ 11 आपराधिक मामले लंबित रामकृपाल के खिलाफ 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

https://samacharpost.live/2025/12/indigo-flights-cancelled-patna-airport-travel-chaos-latest-update/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment