मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को 4 लाख तक का बीमा, 15 अप्रैल से शुरू होगा विशेष अभियान

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पटना: बिहार सरकार ने राज्य की जीविका दीदियों के लिए बड़ी पहल करते हुए 1 करोड़ महिलाओं को बीमा सुरक्षा देने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए 15 अप्रैल से 31 मई तक सभी ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसे “बीमा सुरक्षा उत्सव” नाम दिया गया है। इस अवधि में पंजीकरण कराने वाली दीदियों का बीमा 1 जून से प्रभावी होगा और एक साल तक मान्य रहेगा।

दो योजनाओं के तहत मिलेगा बीमा लाभ

जीविका दीदियों को दो सरकारी बीमा योजनाओं से जोड़ा जाएगा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना दोनों योजनाओं का लाभ लेने पर कुल 4 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा।

यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान में 40 दिन बाद युद्धविराम, डोनाल्ड ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना

इस योजना में शामिल होने के लिए 436 रुपये का वार्षिक अंशदान देना होगा, जो आवेदन के बाद सीधे बैंक खाते से कट जाएगा। यह बीमा 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग की दीदियों के लिए है। सामान्य मृत्यु की स्थिति में नामित परिजनों को 2 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इस योजना में मात्र 20 रुपये का वार्षिक अंशदान देना होगा। यह 18 से 70 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं के लिए उपलब्ध है। दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को 2 लाख रुपये का बीमा लाभ मिलेगा।

दुर्घटना में कुल 4 लाख का लाभ

यदि दोनों योजनाओं में बीमा कराया गया है और दुर्घटना में मृत्यु होती है, तो परिजनों को दोनों योजनाओं से 2-2 लाख रुपये यानी कुल 4 लाख रुपये मिलेंगे। सरकार का लक्ष्य है कि अभियान के दौरान अधिक से अधिक जीविका दीदियों को बीमा से जोड़ा जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

https://samacharpost.live/2026/04/us-iran-ceasefire-trump-announcement-islamabad-talks-april-10/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment