मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में सरकारी कर्मचारियों के लिए सख्ती: देर से आने पर होगी कार्रवाई

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की कार्यशैली सुधारने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर अब सभी कर्मियों को समय पर कार्यालय पहुंचना अनिवार्य होगा। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने स्पष्ट किया है कि नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई के साथ वेतन में कटौती भी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें :कोसी नदी में डूबने से 3 बच्चियों की मौत, एक अब भी लापता

बायोमेट्रिक उपस्थिति होगी जरूरी

सरकार के अनुसार, कई बार कर्मचारी देर से कार्यालय पहुंचते हैं और कार्य के प्रति गंभीरता नहीं दिखाते। इसे देखते हुए अब सभी कर्मचारियों को कार्यालय पहुंचते ही बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करनी होगी। राज्य के सरकारी दफ्तरों का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया है, जबकि दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा।

महिला कर्मचारियों को राहत

निर्देश के अनुसार, महिला कर्मचारियों को थोड़ी राहत दी गई है। उन्हें शाम 5 बजे तक ही कार्यालय में रहने की अनुमति होगी। कुछ क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए कार्य समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

सख्ती से पालन कराने का निर्देश

सरकार ने सभी विभागों, जिलाधिकारियों और पुलिस मुख्यालय को इन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने का आदेश दिया है। मौसम के अनुसार कार्य समय में आंशिक बदलाव की गुंजाइश भी रखी गई है, लेकिन लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/04/supaul-kosi-river-drowning-3-girls-dead-1-missing/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment