मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान कल, 18 जिलों की 121 सीटों पर होगा वोटिंग

--Advertisment--

  • पहले चरण का मतदान कल, प्रचार हुआ समाप्त

Samachar Post रिपोर्टर,बिहार :बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का चुनाव प्रचार अब समाप्त हो चुका है। कल, 6 नवंबर को पहले चरण के तहत 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। 4 नवंबर को पहले चरण के प्रचार का आखिरी दिन था, जिसमें सभी प्रमुख दलों ने अपने स्टार प्रचारकों के साथ मैदान में उतरकर वोटरों को लुभाने की पूरी कोशिश की।

यह भी पढ़ें :बिहार चुनाव 2025: गोपालगंज में जदयू-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, एक युवक गंभीर रूप से घायल

सभी दलों ने झोंकी ताकत रैलियों से गूंजा बिहार

पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन राजनीतिक पारा चरम पर था। राजद नेता तेजस्वी यादव ने पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण और सीतामढ़ी में जनसभाएं कीं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनडीए के समर्थन में गया और रोहतास में रैली की। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने औरंगाबाद और वजीरगंज में चुनावी सभाओं के जरिए माहौल गर्माया। सभी दलों ने रोजगार, विकास, कानून व्यवस्था और महंगाई जैसे मुद्दों पर जनता को साधने की कोशिश की।

दूसरे चरण और मतगणना की तारीखें तय

  • दूसरे चरण का मतदान: 11 नवंबर 2025
  • मतगणना एवं परिणाम घोषणा: 14 नवंबर 2025
  • पहले चरण के मतदान के बाद सभी दलों का फोकस अब दूसरे चरण की 94 सीटों पर होगा।

प्रशासन ने की तैयारियाँ पूरी

चुनाव आयोग ने बताया कि मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए सभी जिलों में सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम किए गए हैं।पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती के साथ-साथ मतदान केंद्रों पर CCTV निगरानी भी की जाएगी।

https://samacharpost.live/2025/11/bihar-election-2025-gopalganj-jdu-congress-clash/

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment