मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार में CM चेहरे और राज्यसभा की पांचवीं सीट पर मंथन तेज, NDA ने जताया जीत का भरोसा

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री के चेहरे और राज्यसभा चुनाव की पांचवीं सीट को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बीच राज्य के परिवहन मंत्री श्रवण कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद और राज्यसभा की पांचवीं सीट के उम्मीदवार को लेकर अंतिम फैसला गठबंधन के सभी दलों के नेता मिलकर करेंगे। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि हर दल का नेता चाहता है कि उसका उम्मीदवार मुख्यमंत्री बने, लेकिन इस मामले में सामूहिक सहमति से ही निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि एनडीए के सभी सहयोगी दल आपसी बातचीत के जरिए इस मुद्दे पर अंतिम फैसला करेंगे।

यह भी पढ़ें :असम चुनाव से पहले JMM-कांग्रेस में तालमेल की चर्चा, रांची में हुई अहम बैठक

NDA ने पांचों सीटों पर जीत का किया दावा

राज्यसभा चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि बिहार में हो रहे विकास कार्यों को देखते हुए विधायक उसी आधार पर मतदान करेंगे, चाहे वे किसी भी दल से जुड़े हों। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ेगा और NDA सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगा। मंत्री ने बताया कि हाल ही में हुई बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं और सभी विधायक एकजुट होकर मतदान करेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि 14 मार्च को उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर विधायकों की बैठक होगी, जहां उन्हें मतदान प्रक्रिया से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 15 मार्च को संसदीय कार्य मंत्री के आवास पर रणनीतिक बैठक आयोजित की जाएगी।

गैस सिलेंडर की किल्लत पर भी दिया बयान

गैस सिलेंडर की कथित कमी को लेकर पूछे गए सवाल पर श्रवण कुमार ने कहा कि कुछ लोग कालाबाजारी में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही हैं।

https://samacharpost.live/2026/03/assam-election-jmm-congress-alliance-meeting-hemant-soren-gaurav-gogoi-ranchi/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह में राजद का विरोध प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

वोटर लिस्ट से नाम हटाने के आरोपों पर इरफान अंसारी ने उठाए सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस अनुशासन समिति के सामने आज पेश होंगे योगेंद्र साव, कार्रवाई की सिफारिश संभव

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का दावा, ‘खनन कानून का विरोध अवैध खनन को बचाने के लिए’; झामुमो ने राज्यों के अधिकार का मुद्दा उठाया

पलामू में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का बयान, बोले- ‘हिंदुत्व के साथ मैंने 4-5 साल बिताए’; सामाजिक समानता पर उठाए सवाल

AJSU के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो के इस्तीफे की चर्चा तेज, BJP में जाने की अटकलें

Leave a Comment