मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बेतिया में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, इलाके में सनसनी; पुलिस जांच में जुटी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बिहार : बिहार के बेतिया में शनिवार सुबह एक किशोरी और युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सिकटा थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव की है। मृतकों की पहचान सहाबुन निशा 16) और शेख सैदुल्लाह (19) के रूप में हुई है। दोनों के शव एक ही दुपट्टे से आम के पेड़ से लटके हुए पाए गए। घटना की खबर फैलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही सिकटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल,भेज दिया।

यह भी पढ़ें: जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप : पिता की मौत, बेटा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा

जांच के लिए पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए जयप्रकाश सिंह (एसडीपीओ नरकटियागंज), राजीव कुमार और नीतीश कुमार मौर्य भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

एफएसएल टीम जुटा रही साक्ष्य

घटनास्थल पर फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम के सीनियर साइंटिस्ट सुमन कुमार मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

https://samacharpost.live/2026/03/khunti-timra-village-firing-father-killed-son-injured-land-dispute/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment