धनबाद : BCCL एरिया-4 में लैंडस्लाइड, सर्विस वैन 400 फीट गहरी खाई में गिरी

Rupa Kumari | September 5, 2025 | 04:36 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के एरिया नंबर 4 में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। मां अंबे आउटसोर्सिंग कंपनी की एक सर्विस वैन अचानक जमीन खिसकने (लैंडस्लाइड) की चपेट में आकर 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि वैन में 5 से 6 मजदूर सवार थे और उनके हताहत होने की आशंका जताई जा रही है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे की खबर मिलते ही BCCL के अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कतरास थाना, रामकनाली ओपी और अंगारपथरा ओपी की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। खाई से वैन को बाहर निकालने और मजदूरों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें : एक ही रात में चोरों ने चार घरों को बनाया निशाना, 7 लाख की संपत्ति ले उड़े

नियमों की अनदेखी से हुआ हादसा

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि मां अंबे आउटसोर्सिंग कंपनी ने डीजीएमएस (DGMS) के सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया। खदान की दीवारों को सीढ़ीनुमा (benched) बनाने का नियम है, ताकि लैंडस्लाइड की आशंका कम रहे। लेकिन कंपनी ने दीवारें सीधी छोड़ दीं, जिससे जमीन धंस गई और पत्थर वैन से टकरा गए। इसी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ।

Share this news

संबंधित खबरें