मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

छात्र आंदोलन को मिला विपक्ष का समर्थन, धरना स्थल पहुंचे बाबूलाल मरांडी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी बुधवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे। बारिश के बीच उन्होंने आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात की और उनकी मांगों तथा शिकायतों को विस्तार से सुना। मरांडी ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को विधानसभा के मानसून सत्र में प्रमुखता से उठाया जाएगा और युवाओं की आवाज सदन तक पहुंचाई जाएगी।

छात्रों ने कथित अनियमितताओं की जानकारी दी

धरना स्थल पर छात्रों ने JPSC और JSSC की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, भ्रष्टाचार और पारदर्शिता से जुड़े सवालों को नेता प्रतिपक्ष के सामने रखा। अभ्यर्थियों ने अपने पक्ष में विभिन्न तथ्यों और दस्तावेजों का हवाला देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई।छात्रों ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए और सभी विवादित मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

CBI जांच की मांग दोहराई

आंदोलनकारी छात्रों ने विपक्ष से मांग की कि वह सरकार पर दबाव बनाए ताकि विभिन्न भर्ती परीक्षाओं, विशेषकर JSSC-CGL और JPSC से जुड़े मामलों की स्वतंत्र जांच कराई जा सके। छात्रों ने जांच प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने और रिपोर्ट सार्वजनिक करने की भी मांग रखी। बाबूलाल मरांडी के साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, नवीन जायसवाल, और सीपी सिंह  सहित कई विधायक भी धरना स्थल पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने छात्रों की बात सुनी और उनकी चिंताओं पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें : रांची में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मोरहाबादी मैदान में होगी भव्य परेड

कई दिनों से जारी है आंदोलन

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र और अभ्यर्थी पिछले कई दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पारदर्शी चयन प्रक्रिया और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर आंदोलन लगातार जारी है। विधानसभा सत्र शुरू होने से ठीक पहले छात्र आंदोलन को विपक्षी दलों का समर्थन मिलने से इस मुद्दे के राजनीतिक और सामाजिक महत्व में और बढ़ोतरी हुई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि सरकार और विपक्ष इस मुद्दे पर आगे क्या रुख अपनाते हैं।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment