मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सेना प्रमुख ने देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं, कहा-ऑपरेशन सिंदूर जारी है

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने गुरुवार, 1 जनवरी 2026 को देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पूरी सतर्कता और दृढ़ संकल्प के साथ देश की सुरक्षा में जुटी है और ऑपरेशन सिंदूर लगातार जारी है।

ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख

जनरल द्विवेदी ने कहा कि पिछले वर्ष जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों द्वारा किए गए कायराना हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत निर्णायक कार्रवाई की थी। इस अभियान में आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया गया और दुश्मन के नापाक मंसूबों को करारा जवाब दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान आज भी जारी है।

यह भी पढ़ें: ईरान में करेंसी के टूटने और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जनता सड़कों पर, राष्ट्रवाद कमजोर

सेना परिवर्तन के दौर से गुजर रही है

सेना प्रमुख ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय सेना परिवर्तन के दशक से गुजर रही है। उन्होंने संयुक्तता, आत्मनिर्भरता और नवाचार को भारत की रक्षा रणनीति के प्रमुख स्तंभ बताया और सेना को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

देशवासियों के लिए शुभकामनाएं

एक्स पर साझा किए गए संदेश में जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने लिखा कि वर्ष 2026 देशवासियों और उनके परिवारों के लिए सुख, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारतीय सेना राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब जारी रहेगा

सेना प्रमुख ने दोहराया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने निर्णायक कार्रवाई की है और आगे भी देश की संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे।

https://samacharpost.live/2026/01/iran-currency-collapse-protests-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment