टेंडर हार्ट स्कूल के छात्र को धोनी ने किया सम्मानित, कंट्री क्रिकेट क्लब टेनिस टूर्नामेंट में रहा उपविजेता

Rupa Kumari | November 22, 2025 | 04:03 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : टेंडर हार्ट स्कूल के छात्र अनमोल ने कंट्री क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित अंडर–18 लॉन टेनिस टूर्नामेंट में उपविजेता स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया। जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य से करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से अनमोल ने अपने शानदार प्रदर्शन से रनर-अप की ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबले के बाद आयोजित पुरस्कार समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कैप्टन कूल धोनी ने स्वयं अनमोल को सम्मानित किया और उसके खेल भावना, मेहनत और समर्पण की सराहना की। धोनी ने अनमोल को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वह आगे भी बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करे।

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 2025: मैट्रिक और इंटर के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी, 27 नवंबर तक सुधार का मौका

धोनी ने विद्यालय की भी की प्रशंसा

समारोह के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने टेंडर हार्ट स्कूल की खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के बौद्धिक, मानसिक और नैतिक विकास के लिए किए जा रहे प्रयास अनुकरणीय हैं।

विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएँ

कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन सुधीर तिवारी, प्राचार्या उषा किरण झा, उप-प्राचार्या शिवांगी शुक्ला तथा सभी शिक्षक मौजूद रहे। सभी ने अनमोल को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share this news

संबंधित खबरें