मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

300 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े मामले में लालू यादव के करीबी अमित कात्याल गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी सहयोगी अमित कात्याल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 300 करोड़ रुपये से अधिक के रियल एस्टेट फर्जीवाड़े के मामले में हुई है। ED ने इसे प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत गंभीर अपराध मानते हुए कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें :नीतीश कुमार JDU के और सम्राट चौधरी BJP के बने विधायक दल के नेता

क्या है पूरा मामला?

अमित कात्याल M/s Angle Infrastructure Pvt. Ltd. के प्रमोटर और डायरेक्टर हैं। जांच में सामने आया कि कात्याल ने गुरुग्राम सेक्टर-70 की Krrish Florence Estate परियोजना में सरकारी कर्मचारियों और निवेशकों से करोड़ों रुपये वसूले, लेकिन उन्हें फ्लैट नहीं मिला। रकम को अलग-अलग खातों और कंपनियों के जरिए ट्रांसफर कर मनी लॉन्ड्रिंग की कोशिश की गई।

अमित कात्याल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

ED ने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज केस को टेकओवर किया। एजेंसी अब यह पता लगा रही है कि फर्जीवाड़े में और कौन शामिल था और करोड़ों रुपये का इस्तेमाल कहां किया गया। अमित कात्याल को फिलहाल हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। आने वाले दिनों में अन्य संबंधित लोगों को तलब करने और रेड की संभावना जताई जा रही है।

राजनीतिक प्रतिक्रिया

अमित कात्याल की गिरफ्तारी ने बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। विपक्षी दलों ने इसे लालू परिवार के करीबी लोगों पर कार्रवाई बताया, जबकि राजद नेताओं का कहना है कि यह राजनीतिक प्रतिशोध का हिस्सा है।

https://samacharpost.live/2025/11/bihar-jdu-bjp-vidhayak-dal-leaders/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment