होटवार जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, समर्थकों ने किया स्वागत

Rupa Kumari | May 14, 2026 | 03:27 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : आलमगीर आलम गुरुवार को रांची स्थित होटवार जेल से रिहा हो गए। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने और सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जेल प्रशासन ने उन्हें रिहा किया। जेल से बाहर आते ही परिवार और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद मिली रिहाई

जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आलमगीर आलम की ओर से निचली अदालत में जरूरी दस्तावेज और बेल बॉन्ड जमा किए गए। रिलीज ऑर्डर मिलने के बाद गुरुवार को उनकी रिहाई की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद होटवार जेल प्रशासन ने औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें रिहा कर दिया।

यह भी पढ़ें: स्कूल बस का इंतजार कर रहे मासूम को ट्रक ने कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

पत्नी निसात आलम ने किया स्वागत

जेल से बाहर निकलते ही उनकी पत्नी और विधायक निसात आलम ने उनका स्वागत किया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य और उनके पोते भी मौजूद रहे। लंबे समय बाद घर लौटने पर परिवार के बीच भावुक माहौल देखने को मिला। आलमगीर आलम की रिहाई की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक होटवार जेल के बाहर पहुंच गए। समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया और समर्थन में नारे लगाए। कुछ देर तक जेल के बाहर उत्साह का माहौल बना रहा।

करीब दो साल से थे जेल में

गौरतलब है कि य (ईडी) की कार्रवाई के बाद आलमगीर आलम को कथित टेंडर कमीशन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। वह करीब दो साल से जेल में बंद थे। अब सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्हें बड़ी राहत मिली है।

Share this news

संबंधित खबरें