Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में अब ED की एंट्री हो गई है। एसीबी (ACB) द्वारा दर्ज मामले को एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट ने आधिकारिक रूप से टेकओवर करते हुए अपनी मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू कर दी है। ED ने ACB की कांड संख्या 9/2025 को टेकओवर करते हुए ECIR नंबर 10/2025 दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें :RBI की मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग आज से शुरू, ब्याज दरों पर बड़ा फैसला 5 दिसंबर को
जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ की अनुमति मिली
ECIR दर्ज करने के तुरंत बाद ED ने रांची स्थित PMLA विशेष अदालत में आवेदन देकर एसीबी द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने पूछताछ, बयान रिकॉर्ड करने की अनुमति दे दी है। ED के आवेदन का फाइलिंग नंबर 11431/2025 और रजिस्ट्रेशन नंबर 10/2025 है। अब एजेंसी जेल में बंद सभी प्रमुख आरोपियों से पूछताछ शुरू करेगी।
ACB की FIR के बाद ED की एंट्री
ACB ने इस घोटाले की शुरुआती जांच पूरी करने के बाद मई 2025 में FIR दर्ज की थी। इस FIR में शामिल प्रमुख नाम IAS विनय चौबे उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह, विनय सिंह सहित 10 नामजद आरोपी। ACB ने अब तक एक दर्जन से ज्यादा गिरफ्तारियां की हैं, कई आरोपियों को बेल भी मिल चुकी है, और जांच जारी है। इसी बीच ED द्वारा केस टेकओवर होते ही मामला और गंभीर हो गया है, क्योंकि अब मनी-लॉन्ड्रिंग एंगल की भी जांच होगी।
Reporter | Samachar Post