मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना जंक्शन सर्किल में भाड़े की गाड़ियों की एंट्री बंद, ऑटो–ई-रिक्शा चालक हड़ताल पर

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना : पटना जंक्शन सर्किल में भाड़े पर चलने वाले ऑटो और ई-रिक्शा की एंट्री पर जिला प्रशासन ने आज से रोक लगा दी है। निर्णय के विरोध में ऑटो और ई-रिक्शा चालक सोमवार सुबह सड़क पर उतर आए और हड़ताल शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने स्टेशन के आसपास नारेबाजी करते हुए प्रशासन पर रोज़गार छीनने का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारियों ने जताया विरोध

पटना जिला ऑटो-ई रिक्शा संघ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू कुमार यादव ने कहा कि यह फैसला चालकों की आय पर सीधा प्रभाव डालेगा और आम यात्रियों को भी स्टेशन पहुंचने में दिक्कत होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ ने सभी ऑटो और ई-रिक्शा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रखने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें: धुर्वा स्मार्ट सिटी में मिला अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी

ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव

रविवार को पटना कमिश्नर, SSP और ट्रैफिक SP ने जंक्शन क्षेत्र का दौरा कर नई ट्रैफिक योजना लागू की है। नए निर्देशों के तहत, पटना जंक्शन के आसपास केवल निजी वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। सार्वजनिक वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से होकर गुजरना होगा।

कंकड़बाग से आने वाले वाहनों के लिए नया रूट, चिरैयाटांड़ पुल → GPO गोलंबर → ऑर ब्लॉक गोलंबर → मल्टी लेवल पार्किंग हब → स्टेशन

पटना जंक्शन से कंकड़बाग जाने वाले ऑटो भी इसी नए मार्ग से भेजे जाएंगे। एक्जीबिशन रोड के दोनों फ्लैंक पर ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन पर रोक रहेगी। जंक्शन गोलंबर से GPO गोलंबर तक नो पार्किंग लागू कर दी गई है। प्रशासन का मानना है कि नई व्यवस्था से जंक्शन के आसपास जाम की समस्या कम होगी, जबकि चालक संघ इसे मनमाना निर्णय बताते हुए विरोध कर रहा है।

https://samacharpost.live/2025/12/ranchi-smart-city-unknown-body-found-in-dhurva-area/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment