मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, नए स्पीकर पर टिकी है सबकी नज़र

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार चुनाव में नए सरकार के गठन के बाद आज यानि सोमवार से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। पांच दिवसीय चलने वाला ये सत्र कई मुद्दों से महत्व्पूर्ण होगा। और इसी दौरान नए स्पीकर का चुनाव भी होना है।

यह भी पढ़ें :दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर के आठ स्थानों पर छापेमारी

हाईटेक विधानसभा में “नेशनल ई विधान” लागू

इस बार बिहार विधानसभा सत्र हाईटेक होगई है। क्योंकि इस बार के सत्र में नेशनल ई विधान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म विधान लागू किया गया है। यानि सदन के प्रत्येक सीट पर टैब लगा होगा जिसके जरिए से विधायक सवाल जवाब या फिर कोई प्रस्ताव, या फिर कोई भी दस्तावेज टैब पर ही देख सकते हैं। हाई स्पीड वाई फाई के साथ नए सेंसर माइक भी लगाए गए हैं।

10 डाल बाद 200 से अधिक सत्ता पक्ष के विधायक

इस बार का बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र बेहद ही खास है। क्योंकि इस साल करीब 10 साल बाद 200 से अधिक विधायक सदन में बैठेंगे। वही विपक्ष से केवल 38 विधायक होंगे। आज सत्र से पहले सभी नवनिर्वाचित विधायक को शपथ ग्रहण कराया जाएगा।

स्पीकर को लेकर अब भी कुछ साफ नहीं

बिहार विधानसभा के स्पीकर को लेकर अभी भी कुछ साफ नहीं है। मौजूदा स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव फिलहाल सभी नए विधायक को शपथ दिलाएंगे। दोपहर बाद विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन दिया जायेगा। अनुमान है कि भाजपा के डॉ प्रेम कुमार निर्विरोध स्पीकर चुने जा सकते हैं। और अगर एक स अधिक नामांकन दाखिल होते हैं तो सत्र के दुसरे दिन मतदान कराया जाएगा।

https://samacharpost.live/2025/12/nia-raids-delhi-blast-case-kashmir-qazigund-shopian/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment