मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना: बहूभोज के बाद 200 से अधिक लोग बीमार, सभी अस्पताल में भर्ती

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना: जिले के हथिदाह थाना क्षेत्र के औंटा गांव में शादी के अवसर पर आयोजित बहूभोज के बाद 200 से अधिक लोग अचानक बीमार हो गए। घटना बजरंगबली चौक के पास हुई, जहां समारोह में लगभग 500 से अधिक लोग शामिल हुए थे। भोजन का आनंद लेने के बाद लोग घर लौट गए, लेकिन अगले दिन सुबह से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। पीड़ितों में दस्त, उल्टी, पेट दर्द और तेज बुखार जैसी शिकायतें सामने आईं। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और सभी पीड़ितों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोकामा, रेफरल अस्पताल और नजदीकी निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें: पटना: छात्रावास में शॉर्ट सर्किट से आग, धुएं से आठ छात्राएं बेहोश

स्वास्थ्य विभाग की प्रतिक्रिया

स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बीमारी विषाक्त भोजन के कारण हुई या मौसम में अचानक बदलाव और ठंड के कारण लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हुई। हालांकि, बहूभोज में शामिल कई अन्य लोगों का कहना है कि उन्होंने भी वही भोजन खाया था लेकिन उनकी तबीयत ठीक है।

पुलिस जांच

हथिदह थाना के थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा, मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश की जा रही है। पीड़ितों ने लिखित शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने बहूभोज के खाने के बाद अपनी तबीयत बिगड़ने की बात कही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://samacharpost.live/2025/11/patna-school-fire-8-girls-unconscious-athmalgola-incident/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment