पटना: छात्रावास में शॉर्ट सर्किट से आग, धुएं से आठ छात्राएं बेहोश

Rupa Kumari | November 29, 2025 | 02:57 PM IST

Samachar Post डेस्क, पटना: पटना के बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र में स्थित राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग का कारण शॉर्ट सर्किट था। धुएं की घुटन के कारण आठ छात्राएं बेहोश हो गईं और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी अथमलगोला लाया गया।

यह भी पढ़ें: पूर्वी सिंहभूम में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ सफल, 30 हजार से अधिक आवेदन निपटाए गए

आग फैलने और बचाव की प्रक्रिया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के बाद आग तेजी से फैल गई और कुछ छात्राएं अंदर फंस गईं। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। अंदर फंसी छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एक शिक्षिका ने बताया कि स्कूल के पीछे बने क्वार्टर में शॉर्ट सर्किट हुआ था, जिससे आग और धुआं फैल गया। धुएं से छात्राएं घबरा गईं और कई बेहोश हो गईं।

पुलिस और प्रशासन की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी स्कूल पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। स्कूल की प्रिंसिपल विभा कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बेहोश छात्राओं को तुरंत अस्पताल भेजा गया और फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर है। पुलिस और स्कूल प्रशासन मिलकर आग लगने की पूरी घटना की जांच कर रहे हैं।

Share this news

संबंधित खबरें