मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

तेजस्वी यादव आज महागठबंधन विधायकों के साथ करेंगे अहम बैठक, विशेष सत्र की रणनीति पर मंथन

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार को महागठबंधन के सभी घटक दलों के विधायकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं। यह बैठक उनके सरकारी आवास 1, पोलो रोड पर आयोजित की जाएगी। सूत्रों के अनुसार बैठक दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। बैठक का मुख्य एजेंडा 1 से 5 दिसंबर तक चलने वाले विधानसभा के विशेष सत्र के लिए संयुक्त रणनीति तैयार करना है। महागठबंधन की कोशिश होगी कि सत्र के दौरान सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरा जाए और विपक्ष अपनी बात प्रभावी ढंग से पेश कर सके।

यह भी पढ़ें: पिता पुत्र की जोड़ी ने किया कमाल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दोनों को सौंपा नियुक्ति पत्र

दिल्ली से पटना लौटे तेजस्वी

तेजस्वी यादव आज सुबह ही दिल्ली से पटना पहुंचे। चुनावी हार के बाद वह सार्वजनिक रूप से कम ही बयान दे रहे हैं।एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और फोन पर बातचीत करते हुए बाहर निकल गए।

महागठबंधन के सभी दल होंगे शामिल

बैठक में आरजेडी, कांग्रेस, वाम दलों सहित अन्य सहयोगी पार्टियों के विधायक शामिल होंगे। सूत्रों का कहना है कि विशेष सत्र में कई विधेयक और राजनीतिक मुद्दे सामने आ सकते हैं, इसलिए महागठबंधन विपक्ष की मजबूत रणनीति तैयार करने में जुटा है।

https://samacharpost.live/2025/11/gumla-sisai-road-accident-three-year-old-child-dies-speeding-car/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment