Samachar Post डेस्क, रांची :आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 2 कारों के बीच ज़ोरदार टक्कर हो गई। जिसमें पांच लोगों की जान चली गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज़ किया जा रहा है। हादसा कैसे हुई इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
यह भी पढ़ें :बोकारो जिला मामलों के निष्पादन में बना मिसाल, सेवा अधिकार सप्ताह में मिली उत्कृष्ट उपलब्धि
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक हादसा तब हुआ जब एक स्विफ्ट डिजायर एमिगनूर की तरफ से आ रही फॉरच्यूनर कार से टकरा गई। मृतकों की पहचान कर्नाटक के कोलार जिले के चिन्ना होसापल्लू के निवासी के रूप में हुई है। जिसमें वेंकटेश (76), मीनाक्षी (32), सतीश (34), बनित (5), रूथविक (4) शामिल है। वही दोनों गाड़ी चालकों चेतन और गंगामलू का इलाज़ अडोनी एरिया हॉस्पिटल में चल रही है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सभी शवों को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने करवाई शुरू करते हुए कहा जांच की जा रही है, रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।
Reporter | Samachar Post