मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

एक्शन में दिखे सीएम नीतीश, मुख्य सचिवालय में किया औचक निरीक्षण

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अचानक मुख्य सचिवालय पहुंच गए और वहां विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। यह कदम इस बात का संकेत है कि एनडीए की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री अब सक्रिय और एंक्शन मोड में काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :हजारीबाग में बुजुर्ग ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

मुख्य सचिवालय में निरीक्षण और दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिवालय के कई विभागों का दौरा किया, जिनमें शामिल हैं मुख्य सचिव कोषांग, मंत्रिमंडल कक्ष, वित्त मंत्री का कार्यालय, अतिथि कक्ष। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय पर कार्यालय पहुंचें, कार्यों का बेहतर निष्पादन करें, कार्यालय में अनुशासन और संवेदनशीलता बनाए रखें, स्वच्छता और हरियाली पर जोर देने को कहा।सीएम नीतीश ने परिसर की सफाई और आकर्षक बनावट पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा पूरे परिसर की सफाई नियमित हो और हरा-भरा दिखे। जहां जरूरत हो, पौधारोपण करायें। आज ही मुख्यमंत्री ने महिला रोजगार योजना के तहत बिहार की 10 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे। इस कदम से साफ है कि मुख्यमंत्री इस बार काफी सक्रिय और प्रगतिशील मोड में कार्य कर रहे हैं।

https://samacharpost.live/2025/11/hazaribagh-retired-officer-vinay-kumar-singh-suicide-train/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment